Big Bharat-Hindi News

गिरिडीह: यात्रियों से भरी बस नदी में जा गिरी, 3 यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गई है। इस बस में लगभग 30 लोग सवार थे। पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे

घटना में तीन यात्रियों की मौत की खबर आई है जबकि 25 यात्री घायल बताए जा रहे है घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) बस डुमरी गिरिडीह पथ पर नदी पर बने पुल से अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। यह घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी में का बताया जा रहा है। बस जैसे ही बराकर नदी के पुल पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और नदी में जा गिरी। इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

Coaching institution पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कोचिंग नही खुलेंगे अगर खुली, तो होगी कार्रवाई

इधर, जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों की मिली तो काफी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। आस – पास के लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *