Big Bharat-Hindi News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार: जानिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत किसे मिला कौन सा विभाग?

पटना: बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। जारी सूची के अनुसार नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और  मुख्यमंत्री समेत 35 वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सामान्य प्रशासन, गृह और निगरानी जैसे अहम विभाग मिले हैं, जबकि विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वित्त विभाग की कमान बिजेंद्र प्रसाद यादव को सौंपी गई है। वहीं श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिला है। स्वास्थ्य विभाग निशांत कुमार को दिया गया है, जबकि कृषि विभाग की जिम्मेदारी विजय कुमार सिन्हा संभालेंगे।

सिवान में हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट, 20 लाख के जेवरात लूटकर फरार

डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मिला है। नगर विकास एवं आवास विभाग नीतिश मिश्रा को सौंपा गया है। परिवहन विभाग दामोदर रावत को और उच्च शिक्षा व विधि विभाग संजय सिंह टाइगर को दिया गया है।

इसके अलावा अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास, अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन एवं कौशल विकास विभाग मिला है। मदन सहनी को मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो करे

पर्यटन विभाग केदार प्रसाद गुप्ता को, ऊर्जा विभाग शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को और शिक्षा विभाग मिथिलेश तिवारी को सौंपा गया है। पंचायत राज विभाग दीपक प्रकाश को दिया गया है।

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद अब नई टीम के साथ सरकार विकास कार्यों को गति देने की तैयारी में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *