Big Bharat-Hindi News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार इन्वेस्टर्स मीट- 2022 का किया शुभारंभ, वस्त्र एवं चमड़ा उद्योग के बढ़ावे पर दिया जोर

पटना: गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार इन्वेस्टर्स मीट- 2022 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उद्योग के क्षेत्र में विकास हेतु कई कार्य के लिए कई प्रकार की सुविधाएं देने की बात कही। जिसके लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति, 2022 बनाई गई। वस्त्र एवं चमड़ा उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Big  Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा ” नई औद्योगिक प्रोत्साहन नीति, 2022 बनाई गई, उसमें कई अन्य चीजों को जोड़ा गया है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही। वस्त्र एवं चमड़ा उद्योग को बढ़ावा दिया गया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास के लिए काम किया गया है। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क है। राज्य में व्यापार काफी बढ़ा है। उद्योग के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी है।

IGIMS में बेड नहीं मिलने पर युवक ने ट्विटर पर स्वास्थ्य मंत्री से मदद मांगी, तेजस्वी यादव ने मैसेज पर तुरंत लिया एक्शन

आगे नीतीश कुमार ने कहा की इथेनॉल के उत्पादन के प्रस्ताव की मंजूरी के बाद राज्य में इथेनॉल उत्पादन का काम शुरू हो गया है। कई निवेशक आ रहे हैं। इससे रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे। अधिकारियों को कहा गया है कि कोई भी कहीं इंडस्ट्री लगाए तो उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *