CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का CJI सूर्यकांत पर बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा का श्रेय….

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP (Cockroach Janata Party) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए आंदोलन को लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यदि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने आंदोलनकारियों को कथित तौर पर “कॉकरोच” न कहा होता, तो शायद यह आंदोलन इतना व्यापक स्वरूप नहीं ले पाता और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी संभव नहीं होता।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करें
अभिजीत दिपके ने कहा, “मैं CJI सूर्यकांत का धन्यवाद करता हूँ। अगर उन्होंने हमें ‘कॉकरोच’ न कहा होता, तो शायद धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते।” उनके अनुसार, जिस टिप्पणी को शुरुआत में अपमान के रूप में देखा गया था, वही आगे चलकर लाखों छात्रों और युवाओं की आवाज़ का प्रतीक बन गई।
दिपके ने दावा किया कि इस आंदोलन ने देशभर के छात्रों, शिक्षकों और युवाओं को एकजुट किया तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे की लड़ाई नहीं थी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, पारदर्शिता और व्यापक सुधार की मांग का आंदोलन है।
बेगूसराय में शिक्षा के उत्कृष्ट योगदान के लिए मध्य विद्यालय सांख के डॉ. जे. पी. ज्योति हुए सम्मानित
उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन समाप्त नहीं होगा। CJP शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, छात्रों के हितों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में संरचनात्मक सुधार की मांग को लेकर आगे भी अपना अभियान जारी रखेगी।
हालांकि, अभिजीत दिपके के इन बयानों पर अभी तक सरकार या सर्वोच्च न्यायालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, उनके बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है।















