Big Bharat-Hindi News

Tamil Nadu में बिहारी मजदूरों पर हमले के बाद  CM नीतीश एक्शन में आये , मुख्य सचिव और DGP को मजदूरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश 

पटना: (Tamil Nadu)तमिलनाडु में उत्तर बिहार मूल के मजदूरों पर जानलेवा हमले किये जा रहे है। इस  मामले पर  बिहार विधानसभा के चौथे दिन जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर सदन में खूब हो हल्ला किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक्शन लिया है। CM ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी को तमिलनाडु (Tamil  Nadu) सरकार के अधिकारियों से बात करने का निर्देश दिया है।

Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे

CM नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है।  सीएम ने लिखा कि बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया गया है कि वो तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात करें और वहां रहने वाले बिहार के मजदूरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाएं।

lPG Price Hike: मोदी सरकार ने होली का गिफ्ट दिया, अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान

बता दें तमिलनाडु में हिन्दी भाषी मजदूरों पर जानलेवा हमला कुछ दिनों  लगातार हो रहे हैं। जिसमे 50 से अधिक मजदूर घायल हुए है जिसमे बिहारी मजदूर भी शामिल है। वही 2 मजदूर किए मौत की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है स्थानीय लोगों द्वारा धारदार हथियार से मजदूरों पर हमला किया जा रहा है। हिन्दी भाषियों पर हमला हफ्तेभर से जारी है। इससे पहले  त्रिपुर में हिंसा की घटना हुई थी जिसके बाद अब यह तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई तक पहुंच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *