Big Bharat-Hindi News

नितीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, राबड़ी देवी ने सबकों शुभकामना दी और कहा कि बिहार और देश के लिए अच्छा है

  • नितीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
  • राबड़ी देवी ने सबकों शुभकामना दी और कहा कि बिहार और देश के लिए अच्छा है
  • जाने नितीश कुमार ने कब कब ली शपथ

पटना: बिहार में आज यानि बुधवार को महागठबंधन की सरकार बन गयी। नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और तेजस्वी यादव दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लिए। राज्यपाल फागु चौहान ने दोनों को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का पैर छुकर आशीर्वाद भी लिया। नितीश कुमार ने भी तेजस्वी को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

तेजश्वी नितीश कुमार के पैर छुकर आशीर्वाद लेते हुए

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

राबड़ी देवी ने सबकों शुभकामना दी

इस दौरान राबड़ी देवी ने सबकों शुभकामना दी है। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार और देश के लिए अच्छा है। सब मीडिया की देन है कि यह दिन देखने को मिला। मीडिया ने पूछा कि जो गलतियां हुई उसे सुधारेंगे तब राबड़ी देवी ने कहा कि सब माफ है। उन्होंने कहा कि सबकों बहुत बहुत शुभकामना।

जाने कब कब ली शपथ

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने मार्च 2000, नवम्बर 2005, नवम्बर 2010, फरवरी 2015, नवम्बर 2015, जुलाई 2017 और नवम्बर 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बुधवार 10 अगस्त 2022 को आज आठवीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि शपथग्रहण के बाद शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्य सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने पर फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *