दानिश रिजवान ने ‘हम पार्टी’ के सभी पदों से दिया स्थिपा, उन्होंने अपने ऊपर रेप का आरोप लगने के बाद यह कदम उठाया
पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता दानिश रिजवान के पार्टी के पदों से स्थिपा देने की खबर सामने आई है। दरअसल दानिश रिजवान ने 11 साल पुराने एक मामले में दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद नैतिकता के आधार पर यह कदम उठाया है। हम अध्यक्ष संतोष सुमन ने मिडिया को स्थिपे की जानकारी दी है। हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करे
11 साल पहले का है मामला
बता दे दानिश रिजवान के ऊपर एक आदिवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में 14 सितंबर को पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि एक 11 साल पहले दानिश रिजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला पूर्व में भी कई लोगों के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है।
आरोप लगने के बाद दानिश रिजवान ने नैतिकता के आधार पर पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। दानिश रिजवान के इस्तीफे के बारे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने मीडिया को बताया कि दानिश रिजवान के मामले में कानून अपना काम करेगा अगर वह दोषी होंगे तो कानून अपना रास्ता तय करेगा और निर्दोष होंगे तो उनका कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला। संतोष सुमन ने कहा कि नैतिकता के आधार पर दानिश रिजवान में आरोप लगने के तत्काल बाद अपना इस्तीफा भेज दिया था। हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है।
महिला के मुताबिक के 11 साल पहले जब वह पटना आई थी उस वक्त दानिश एक टीवी पत्रकार थे और उन्होंने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने जब इसकी शिकायत कि तो उसे ही दोषी करार कर जेल भेज दिया गया। महिला को जेल में ही अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली। अब इस महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे के पिता हैं। वह डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है।
पहले भी कई लोगो पर महिला ने लगाया आरोप
दानिश रिजवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। दानिश के मुताबिक वह हर तरह की जांच को तैयार हैं और कानून को पूरा सहयोग भी करेंगे। दानिश पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला लगभग एक दशक पहले खूब सुर्खियों में रही थी। कई लोगों के ऊपर इस महिला ने पहले भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।