न्याय की गुहार में मृतका का परिवार लाचार,सारण पुलिस की चौखट का चक्कर लगा रही सरिता की मां

सारण: बीते दिन सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी, जहां एक महिला सरिता कुमारी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने फंदे लटका कर हत्या कर दिया था। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी परिवार वालों ने नगरा थाना को दिया।
परिवार के लोगों के मुताबिक सरिता की शादी इसी नवंबर में हुई थी। लेकिन ससुराल वालों के रवैया ठीक ना होने के कारण बहुत बार परिवार के सदस्यों को भी वहां जाना पड़ता था। हाथ की मेहंदी अभी सूखी भी नही थी। की सरिता को दहेज की आग में झुलसना पड़ गया।।
परिवार लगातार सारण पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। लेकिन दुर्भाग्य है कि सारण की बेटी को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। घटना के बाद वर्तमान नगरा थाना अध्यक्ष निर्भय कुमार से हमारे संपादक कुमार रवि बात करते हैं, तो पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वाशन दिया जाता है।
वैशाली पुलिस के जांबाज अधिकारी ने 24 घंटे में खोया हुआ बैग किया बरामद,,
मृतिका के परिवार का आरोप है की सारण पुलिस की धीमी गति की कार्रवाई के कारण , ना तो दोषियों पर अभी तक शख्त कार्रवाई हो पाई है, ना तो परिवार के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी हो पाई है।।















