Big Bharat-Hindi News

Delhi Acid Attack मामले पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, CCTV वीडियो आया सामने

नई दिल्ली: Delhi Acid Attack  दिल्ली में एसिड फेकने का गंभीर मामला सामने आया है। 17 साल की नाबालिग लड़की पर एसिड फेंका गया है जिसमें उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे सफदरगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीसीपी एम हर्षवर्धन के मुताबिक  Delhi Acid Attack में शामिल सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे

पूरी घटना दिल्ली के मोहन गार्डन क्षेत्र की है। सुबह 7:30 स्कूल के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=KKFXVtiQXqU[/embedyt]

इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़के बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं और साइड में जा रही लड़की पर तेजाब फेंक कर भाग निकले। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। इसके मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और हर्षित को पहले गिरफ्तार किया गया फिर उसके साथी आरोपी वीरेंद्र सिंह को भी अरेस्ट कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा था।

मिर्जापुर के दर्शको के लिए अच्छी खबर, तीसरे पार्ट की शूटिंग हुई पूरी, गुड्डू पंडित ने शेयर किया वीडियो

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

इस पूरे मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया, “ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अपराधियों की इतनी हिम्मत आखिर हो कैसे गई? अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है.”

वही इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। साथ ही ट्विटर पर स्कूल में पढ़ने वाली पीड़ित लड़की के लिए न्याय की मांग की और देश में तेजाब की खुलेआम बिक्री पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम रहने के लिए सरकार की आलोचना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *