Big Bharat-Hindi News

नेपाल में तबाही: बाढ़ की कई भयानक वीडियो आई सामने,फ्लैश फ्लड से लाखों लोग प्रभावित

नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई तेज जलधारा ने कई घरों, बाजारों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। तिमुरे और स्याफ्रुबेसी समेत कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों और यात्रियों से संपर्क टूट गया है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार शुरुआती सूची में 384 यात्रियों के लापता होने की सूचना थी, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इनमें 105 भारतीय नागरिक भी बताए गए थे। हालांकि, बचाव अभियान जारी रहने के साथ आंकड़ों में बदलाव हो रहा है।

बाढ़ की वजह को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप के बाद भूस्खलन या बर्फ-पत्थर के मलबे से नदी के प्रवाह में अचानक रुकावट आने की आशंका जताई गई है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में अभियान चला रहे हैं।

इस आपदा को देखते हुए भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश में भी नदियों के जलस्तर को लेकर अलर्ट बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बिहार सरकार के साथ समन्वय कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *