Big Bharat-Hindi News

फारबिसगंज में डबल मर्डर से फैली सनसनी :  पिकअप ड्राइवर का सिर धड़ से किया अलग, CCTV   वीडियो वायरल 

अररिया: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े  रूह कंपा देने वाली घटना की खबर सामने आई है। सत्तू बेचने वाले एक व्यक्ति ने पिकअप ड्राइवर की धारदार हथियार से सरेआम गला काटकर हत्या कर दी। हमला इतनी तेजी से किया गया की पल भर में ही मौके पर सर धर से अलग हो गया। जिसके बाद गुस्साई  भीड़ ने आरोपी को भी पिटाई कर दी बाद में  अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गयी। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है।

पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार फॉरबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड के पास रोज की  तरह चहल-पहल थी। इसी दौरान एक पिकअप चालक और वहां सत्तू की दुकान लगाने वाले शख्स के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बात गाली-गलौज में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आक्रोशित सत्तू दुकानदार ने अपने पास रखा एक अत्यंत धारदार हथियार निकाला और पिकअप ड्राइवर के शरीर पर लगातार वार करता रहा अंत पर सड़क पर गिर जाने के बाद बेरहमी से गले पर पर जोरदार वार करके  मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया और बिच चैराहे पर रख दिया

कटिहार: पुलिस हाजत में युवक की मौत पर मचा बवाल, लोगो ने थाने  में की तोड़फोड़, पुलिस पर किया  हमला , 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

वही इस घटना पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में इसे आपसी विवाद का मामला माना जा रहा है, लेकिन क्या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। मार्केटिंग यार्ड जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *