पूर्व नौसेना प्रमुख ने Anand Mahindra से पूछा- कितने रिटायर्ड सैनिक से आपने संपर्क किया, आंकड़ा दीजिये
- Anand Mahindra ने अग्निपथ योजना के समर्थन में किया ट्वीट, कहा- महिंद्रा समूह में मिलेगी नौकरी
- पूर्व नौसेना प्रमुख ने पूछा अब तक कितने रिटायर्ड सैनिक से आपने संपर्क किया
नई दिल्ली: अग्निपथ योजना का देश में कई लोग विरोध कर रहे है तो वही इस योजना का लोग समर्थन भी कर रहे है। बीजेपी नेता के अलावा अब कुछ उद्द्योगपतियों ने भी इसका समर्थन किया है। हम बात करे रहे है महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की, जिन्होंने सरकार के इस योजना का ट्वीट कर समर्थन किया। उन्होंने अग्निवीरो को महिंद्रा समूह में रोजगार देने के बात कही। जिसके बाद पूर्व नौसेना प्रमुख अरुण प्रकाश आनंद महिंद्रा से पूछ बैठे की अब तक कितने रिटायर्ड सैनिक से आपने संपर्क किया।
दरअसल आनंद महिंद्रा ( Anand Mahindra ) ने अग्निपथ योजना के समर्थन में ट्वीट कर कहा ” #अग्निपथ कार्यक्रम को लेकर हुई हिंसा से दुखी हूं। जब पिछले साल इस योजना पर विचार किया गया था, तो मैंने कहा था- और मैं दोहराता हूं- अग्निशामकों द्वारा हासिल किया गया अनुशासन और कौशल उन्हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्य बना देगा। महिंद्रा समूह ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं की भर्ती के अवसर का स्वागत करता है।
कितने रिटायर्ड सैनिक से आपने संपर्क किया: एडमिरल अरुण प्रकाश
आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर पूर्व नौसेना प्रमुख और 1971 की जंग के हीरो रहे एडमिरल अरुण प्रकाश आनंद महिंद्रा से पूछा इस नई योजना का इंतजार क्यों? क्या महेंद्र समूह अब तक हजारों उच्च कुशल और अनुशासित भूतपूर्व सैनिकों (जवानों और अधिकारियों) संपर्क किया है, जो हर साल सेवानिवृत्त हो रहे हैं और दूसरे करियर की तलाश में हैं? आपके समूह से कुछ आंकड़े मिल जाये तो अच्छा होगा।
यह भी पढ़े: अग्निवीरो के लिए बीजेपी के नए ऐलान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के जवानों का इतना अपमान मत करो।
बता दे आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर सोसल मिडिया पर लोग तंज कस रहे है। कुछ लोग आनंद महिंद्रा पर तंज कसते हुए लिख रहे है, आनंद महिंद्रा को बोलिए नौकरी मत दीजिए बस सरकार से बोल दीजिये कि अग्निवीर की सैलरी और पेंशन का खर्चा इनकी कंपनी महिंद्रा ग्रुप उठाएगी।