Big Bharat-Hindi News

Rahul Gandhi पर गौरव भाटिया ने कसा तंज, कहा – कांग्रेस कुली सर्विस, व्हील वाला बैग सर पर लेकर सिर्फ राहुल गांधी ही चल सकते हैं।

Rahul Gandhi  आनंद विहार  पहुंचे कुलियों के बीच। वहां उन्होंने कुली के तरह सर पर बेग उठाया , जिस  पर गौरव भाटिया ने  तंज कसा, कहा – कांग्रेस कुली सर्विस, व्हील वाला बैग सर पर लेकर सिर्फ राहुल गांधी ही चल सकते हैं।

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कुलियों से मुलाकात की।  इस दौरान  उन्होंने  कुली भाइयों के मन की बात सुनी, उनकी पीड़ा और परेशानियों को सुना और समझा।। वहां उन्होंने यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो  कुली की ड्रेस में भी नज़र आए।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

कुलियों की परेशानी को सुने

बता दे  राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार ISBT पहुंचे और कुलियों से मिले। यहां उन्होंने कुली की लाल यूनिफॉर्म पहनी और बैज भी लगाया। इसके बाद उन्होंने सिर पर सामान उठाया। इस दौरान उनके साथ मौजूद कुली राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।  इसके बाद कुलियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा।

वही इसे लेका कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज वे  उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है…’

Asia Cup 2023 में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को लाया बैकफुट पर, मेन ऑफ द मैच की राशि किये ग्राउंड स्टाफ के नाम

वही इस वीडियो को लेकर भाजपा के गौरव भाटिया ने राहुल पर तंज कसा है उह्नोने अपने ट्वीट में कहा है कांग्रेस कुली सर्विस, लो, आज फिर पप्पू ने अपनी पप्पूगिरी दिखा दी। व्हील वाला बैग सर पर लेकर सिर्फ राहुल गांधी ही चल सकते हैं। कुली तो ईमानदार होते हैं यह तो भ्रष्टाचारी बेल वाला है। राहुल की मूर्खता का बोझ उठाते उठाते कांग्रेसी थकते नहीं हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *