गुलाम नबी आजाद ने हिन्दू धर्म और इस्लाम को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा हिन्दू धर्म इस्लाम से पहले आया था, सभी इसी धर्म में पैदा हुए हैं।

जम्मू कश्मीर: गुलाम नबी आजाद ने इस्लाम और कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘हिंदू धर्म इस्लाम से काफी पुराना है। हिन्दू धर्म इस्लाम से पहले आया था, सभी इसी धर्म में पैदा हुए हैं। इस्लाम महज़ 1500 साल पहले ही आया। कश्मीर में भी 600 साल पहले कोई मुसलमान नहीं था… सभी कश्मीरी पंडित थे। उन्होंने कहा भारत में मुसलमान पहले हिंदू थे जो बाद में कन्वर्ट हो गए।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
दरअसल गुलाम नबी आजाद का यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का बताया जा रहा है। गुलाम नबी आजाद ने डोडा के चिरल्ला गांव में एक सरकारी स्कूल में 9 अगस्त को एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि कश्मीरी मुसलमानों को कश्मीरी पंडितों से इस्लाम में परिवर्तित किया गया था और यहां इस्लाम से पहले हिंदू धर्म था।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भारत में इस्लाम 1500 साल पहले अस्तित्व में आया था जबकि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है। 10-20 मुसलमान होंगे जो मुगल सेना के सैनिक होंगे और भारत आए होंगे। अन्यथा पूरा भारत हिंदू है और इसका उदाहरण कश्मीर में मौजूद है। 600 सौ पहले कश्मीर में कोई मुसलमान नहीं था और वहां सभी कश्मीरी पंडित थे।
भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे
आजाद ने कहा कि भारत में कोई भी बाहरी नहीं है। हम सभी इस देश के हैं। भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे, जो बाद में कनवर्ट हो गए। आजाद ने कहा कि ‘हम बाहर से नहीं आए हैं इसी मिट्टी की पैदावार है। इसी मिट्टी में खत्म होना है’।
जौनपुर में 6 लड़के एक नाबलिग बेटी को घर से उठाकर ले गए, लड़की पापा बचाओ -बचाओ चिल्लाती रही।
राजनीति से धर्म का कोई सरोकार नहीं है
आगे उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म का सहारा लेने वाले कमजोर होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘राजनीति से धर्म का कोई सरोकार नहीं है। लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं लेना चाहिए। अगर कोई धर्म के नाम पर वोट लेता है तो यह देश की प्रगति में बाधा डालता है और नफरत फैलाता है। हमारी पार्टी में धर्म का कोई स्थान नहीं है। आजाद ने लोगों से अपील की है कि हमें अपने राज्य के विकास के लिए एक साथ आना चाहिए।