पटना: गर्लफ्रेंड ने शादी का दबाब बनाया तो बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त से करवाया रेप, बॉयफ्रेंड ने अपने ही दोस्त को भेजा प्रेमिका का अश्लील वीडियो
पटना: पटना में लड़की द्वारा शादी का दबाब बनाये जाने पर उसके बॉयफ्रेंड ने अजीब चाल चली। उसने अपने ही दोस्त से अपनी गर्लफ्रेंड का रेप करवा दिया। दरअसल बॉयफ्रेंड ने गुस्से में लड़की का अश्लील वीडियो अपने दोस्त को भेज दिया। जिसके बाद दोस्त ने भी लड़की को ब्लेक मेल करके रेप की वारदात को अंजाम दिया। अंत में परेशान होकर पीड़िता ने पीरबहोर थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
बताया जा रहा है दोनों का 1 साल से अफेयर चल रहा था। इस बीच कई बार दोनों के बीच संबंध भी बने। बॉयफ्रेंड ने कई बार उसका अबॉर्शन भी कराया। लड़की शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। हद तो तब हो गई जब लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो अपने दोस्त को भेज दिया।
लड़की इस बात से अनजान थी कि जिस पर वह इतना भरोसा कर रही है, उसने धोखे से वीडियो बना लिया है। जिसके बाद उस वीडियो के जरिये उसके दोस्त ने भी ब्लेकमैल करके इसका गलत फायदा उठाया। परेशान होकर पीड़िता ने पीरबहोर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
P&M मॉल के फूड कोर्ट में खाने पीने की चीजों में मिले कीड़े मकौड़े, 22 दुकाने हुई सीज
इस मामल में पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपित प्रेमी आदित्य राज और उसके दोस्त शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।