Big Bharat-Hindi News

बिहार मे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, प्रत्येक महीने की पहली तारीख को मिलेगी सैलरी, उसके बाद ही मिलेगा अधिकारियों को वेतन

पटना: बिहार मैं शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग ने सभी कोटि के शिक्षकों को प्रत्येक माह के 1 तारीख को वेतन देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक SOP शिक्षा विभाग के द्वारा निर्गत कर दिया है । शिक्षकों के अकाउंट में सैलरी आने के बाद ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वेतन जारी होगा।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो  करे

प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्रीमती साहिला ने सभी डीईओ (DEO) और डीपीओ (DPO) को पत्र भेजकर नई प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ऐसा लागू करने के पीछे मकसद यह है कि शिक्षकों के वेतन का भुगतान समय पर हो। इससे वेतन भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। जिम्मेदारी तय करने की एक सुव्यवस्थित प्रणाली होगी।

SOP के तहत हर महीने की 1 तारीख को शिक्षकों को सैलरी अनिवार्य रूप से देनी होगी। शिक्षकों का वेतन जारी होने के बाद ही अधिकारियों का वेतन जारी होगा। जिला स्तर पर DEO और DPO इसकी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। समय सीमा का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।

टिकट के विवाद पर टीटी बना हैवान, चलती ट्रैन में महिला को ……….

नीतीश सरकार का या फैसला लाखों शिक्षकों को राहत देगी। नई व्यवस्था लागू होने से वेतन देरी से जुड़ी शिकायतों पर रोक लगेगी। वेतन भुगतान में पारदर्शिता बढ़ेगी, साथ ही शिक्षकों को समय पर वेतन देने से न केवल व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि स्कूलों में शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *