Big Bharat-Hindi News

बोकारो में BSL द्वारा संविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की ऐतिहासिक पहल

बोकारो स्टील प्लांट ने अपनी सुदृढ़ एवं समावेशी सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत करते हुए संविदा कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत बीएसएल में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान मानक एवं गुणवत्ता वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है।

बता दे इससे पहले संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण (पीपीई) सम्बंधित ठेकेदार द्वारा ही उपलब्ध कराई जाती थी। सेल सहित देश के इस्पात उद्योग में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा पहली बार की गई इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्या है उद्देश्य

बीएसएल की यह विशेष पहल “Transforming Contractual Worker Safety through Direct PPE Provision and Digital Governance” की परिकल्पना पर आधारित है। इसका उद्देश्य संविदा कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले पीपीई उपलब्ध कराने के साथ-साथ इनके इश्यू, डिस्ट्रीब्यूशन, रिकवरी एवं री-इश्यू की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी, व्यवस्थित एवं ट्रेसेबल बनाना है। इस पहल के माध्यम से बीएसएल कार्यस्थल पर सुरक्षा के समान मानक सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहा है।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो कर

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) ने इस पहल की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बीएसएल द्वारा पहली बार व्यापक स्तर पर ऐसी व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके तहत उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों वाले सुरक्षा पीपीई किट उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संविदा कर्मियों को बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन द्वारा सुरक्षा किट प्रदान कर इस पहल का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

सुरक्षित वातावरण प्रदान करना

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने कहा कि बीएसएल परिसर में कार्य करने वाला प्रत्येक कर्मी, चाहे वह नियमित कर्मचारी हो या संविदा कर्मी, उसे सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करना संगठन की प्राथमिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल प्राथमिकता नहीं, बल्कि संगठन के मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है। संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान मानक एवं गुणवत्ता वाले पीपीई किट उपलब्ध कराने की यह पहल एक मजबूत, समावेशी एवं उत्तरदायी सुरक्षा संस्कृति के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डिजिटल प्रणाली से जोड़ा जाएगा

उल्लेखनीय है कि इस पहल के माध्यम से बीएसएल द्वारा संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान मानक एवं गुणवत्ता वाले पीपीई किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ इनके इश्यू, डिस्ट्रीब्यूशन, रिकवरी एवं री-इश्यू की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इससे पीपीई किट की उपलब्धता, वितरण एवं उपयोग की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी। साथ ही, आवश्यकता के अनुरूप समय पर पीपीई उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी। तकनीक के प्रभावी उपयोग से सुरक्षा प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।

संविदा कर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले सुरक्षा पीपीई में सेफ़्टी हेलमेट, लाइट वेट पॉलीकार्बोनेट चश्मे, डिस्पोज़ेबल रेस्पिरेटर, सेफ़्टी शूज़, FR सूट (जैकेट और ट्राउज़र), ईयर प्लग और कैनवस ग्लव्स शामिल हैं।

रांची: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे अभिनेता पीयूष मिश्रा, बोले- ‘उनकी आंखों में

यह पहल बीएसएल की उस दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है कि “सुरक्षा सिर्फ़ एक ज़िम्मेदारी नहीं है, यह एक ऐसा मूल्य है जो हर किसी से जुड़ा है।” नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा कर्मियों की सुरक्षा के प्रति समान संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बीएसएल ने कार्यस्थल पर सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल न केवल बीएसएल की सुरक्षा प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, बल्कि भारतीय इस्पात उद्योग में एक सुरक्षित एवं समावेशी कार्य संस्कृति के लिए नए मानक स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *