जौनपुर में 6 लड़के एक नाबलिग बेटी को घर से उठाकर ले गए, लड़की पापा बचाओ -बचाओ चिल्लाती रही।

जौनपुर में 6 लड़के एक नाबलिग बेटी को घर से उठाकर ले गए, लड़की पापा बचाओ -बचाओ चिल्लाती रही।
उत्तर प्रदेश: यूपी जौनपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दलित लड़की के साथ 6 लडको द्वारा दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से 6 लड़के एक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। उसके शरीर को नोंच रहे हैं। कपड़े फाड़ रहे हैं। वो खुद को बचाने के लिए छटपटा रही है। हाथ जोड़ रही है और तेज-तेज पापा बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
ये पूरी घटना मछलीशहर तहसील के एक गांव की है। मंगलवार शाम को लड़की के परिवार घर में नही थे। जिसका फायदा उठाकर गांव के ही 6 लड़के लड़की के घर में घुस गए और उसे उठाकर पास के जंगल में ले गए। फिर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। लड़की के चीखने की आवाज सुनकर गांव वाले आ गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
नेहरू म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी का नाम केंद्र सरकार ने बदला, अब इस इस नाम से जाना जाएगा
उस दौरान इन लोगो ने वीडियो भी बना लिया। और सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।जिसका वीडियो आज सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामले में SP अजय पाल शर्मा ने बताया कि अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है। मां की तहरीर पर सभी के खिलाफ IPC की धारा 504, 506 और SC-ST में मुकदमा दर्ज किया गया है।