Big Bharat-Hindi News

Environmental Performance  Index में भारत को मिला 180 वां स्थान , केंद्र सरकार ने इस पर जताई नाराजगी

Environmental Performance Index (EPI) : भारत को पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक- 2022 में पहला स्थान मिला है, जानकर आश्चर्य होगा की नीचे से पहला स्थान मिला है। बता दे   अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक- 2022 में 180 देशो की सूची जारी की गयी जिसमे भारत को सबसे अंतिम स्थान यानि 180 वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिसपर भारत ने  नाराजगी जताई है ।

मंत्रालय ने EPI  को किया खारिज

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने नाराजगी जताते हुए बुधवार को पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक- 2022 को खारिज कर दिया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इसे लेकर जारी बयान में कहा है कि हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2022 में प्रयोग किए गए कई सूचक अनुमान पर आधारित हैं। साथ ही पर्यावरण परफारमेंस का आकलन करने के लिए उपयोग किए गए कुछ सूचक अवैज्ञानिक तरीकों पर आधारित हैं।

यह भी पढ़े: Cricket: मिताली राज ने खत्म किया 23 साल का करियर, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

बता दे  कि ‘येल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल लॉ एंड पॉलिसी’ और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ द्वारा हाल में प्रकाशित 2022 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) में डेनमार्क सबसे ऊपर है। इसके बाद ब्रिटेन और फिनलैंड को स्थान मिला है। इन देशों को हालिया वर्षों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए सर्वाधिक अंक मिले है। वही USA   को 43 रूस को 112 स्थान मिला है जबकि भारत के पडोसी देश जैसे नेपाल को 162वां पकिस्तान को 176वां और श्रीलंका को 132 वां स्थान मिला है। अन्य देशो के रैंकिंग जानने के लिए Click  करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *