Big Bharat-Hindi News

हाई वोल्टेज के तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत, 15 अन्य घायल, CM ने 5 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान

तमिलनाडु: तंजावुर में वार्षिक रथ उत्सव के दौरान लोग हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। हाई वोल्टेज के तार के चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बुधवार को  रथ के बिजली के तार की चपेट में आने से  हुई। बताया जा रहा है मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

5 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान

इस घटना पर राज्य के CM एमके स्टालिन ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों ,को 5 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वे आज सुबह 11:30 बजे तंजावुर पहुंचेंगे, जहां वे हालात का जायजा लेंगे और घायलों से मिलेंगे। मध्य क्षेत्र, तिरुचिरापल्ली के पुलिस महानिरीक्षक वी. बालकृष्णन ने बताया की मामले में एफ आई आर दर्ज कर ली गई है।

वही प्रधानमंत्री मोदी ने भी तमिलनाडु के तंजावुर में हुए घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है  उन्होंने कहा है इस हादसे से गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *