Big Bharat-Hindi News

काबुल से भारतीय दूतावास के कर्मचारियों को लेकर लौटी वायु सेना की विमान, लौटे भारतीयों ने लगाए “भारत माता की जय” के नारे

काबुल/नई दिल्ली :  अफगानिस्तान में तालिबानियों ने कब्ज़ा जमा लिया है ।  वहां के हालात काफी खराब  हैं।  अफगानिस्तान में हमारे भारत  के लोग भी फसे हुए है।  भारत अपने लोगों की सुरक्षा को लेकर सजग है। इसके मद्देनजर आज भारतीय वायुसेना का C-17 विमान  काबुल से उड़ान भरकर भारत वापस लौट चुकी है। यह विमान गुजरात के जामनगर में लैंड की  है। बताया जा रहा है  इस विमान में करीब 120 भारतीय अधिकारियों को वापस लाया गया  है। साथ ही  भारतीय राजदूत रूदेंद्र टंडन भी अब भारत वापस लाए गए  हैं। काबुल एयरपोर्ट को सुबह ही अमेरिकी एजेंसियों ने दोबारा खुलवाया है।

लौटे भारतीयों ने लगाए नारे

अफगानिस्तान के काबुल में बिगड़ते हालात को देखते हुए  भारतीय दूतावास के 120 कर्मचारियों को भारत सही सलामत लाया गया है ।  भारतीय वायुसेना का C-17 विमान ने सुबह 7.30 बजे काबुल से उड़ान भरी थी । यह विमान गुजरात के जामनगर में लैंड कर चुकी है।  काबुल से भारतीय वायु सेना के विमान से लौटे भारतीयों ने गुजरात के जामनगर में “भारत माता की जय” के नारे लगाए और सरकार को ध्यानवाद दिया। वहीं, एनएसए (NSA) अजीत डोभाल ने अफगानिस्तान के हालात पर अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से बात की है।

  टेलीग्राम में हमसे जुड़ें

बता दे की अफगानिस्तान में बिगड़ते  हालत को देखते हुए देश मंत्रालय के द्वारा फसे भारतीय को वापस लेन का फैसला लिया गया था । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि सरकार ने याग फैसला लिया है  कि काबुल में भारत के राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को मौजूदा हालात के मद्देनजर तत्काल देश वापस लाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *