भारत को मिली बड़ी सफलता, 5000 किलोमीटर की दूरी मिनटों में तय करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (अग्नि-5) का सफल परीक्षण
उड़ीसा: भारत विश्व का छठा ऐसा देश बना जिसके पास बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-5 है जो बहुत उच्च सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। साथ ही 1500 किलो वजन का परमाणु हथियार भी इसके ऊपर लगाया जा सकता है। यह 5000km की दूरी मात्र 20 मिनट में तय कर सकती है।
दूसरी मिसाइलों की तुलना में ज्यादा सटीक
बता दे 27 अक्टूबर, 2021 को सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-5 का सफल प्रक्षेपण भारत में किया गया। इसका परीक्षण ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लगभग 7: 50 बजे किया गया था। मिसाइल, जो तीन चरणों वाले ठोस ईंधन वाले इंजन का उपयोग करती है। ऐसे में इसकी क्षमता और सटीकता दूसरी मिसाइलों की तुलना में ज्यादा रहने वाली है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी नीति वहीं रहने वाली है कि किसी भी हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऐसे में भारत सिर्फ अपनी ताकत बढ़ाने पर पूरा जोर देगा। कहा जा रहा है कि अग्नि 5 की एंट्री से भारत की सैन्य ताकत काफी ज्यादा बढ़ गई है। चीन से लेकर पाकिस्तान तक, सभी बेचैन हैं।
अग्नि 5 की खास बाते
जानकारी ये भी मिली है कि अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) का वजन 50 हजार किलोग्राम है। यह 17.5 मीटर लंबी है। इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है। इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं। इसकी ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है। यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
कई टारगेट कर सकती ध्वस्त
इस सब के अलावा अग्नि पांच की MIRV तकनीक भी काफी खास है जिस वजह से इसके वॉरहेड पर एक की जगह कई हथियार लगाए जा सकते हैं। ऐसे में मिसाइल एक बार में कई टारगेट को ध्वस्त कर सकती है। दावा है कि इस मिसाइल के जरिए पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक हमला किया जा सकता है।