कोयला मंत्री रांची में CCL और BCCL के प्रदर्शन की समीक्षा की, विश्वास व्यक्त किया कि CIL देश की कोयले की मांग को पूरा करेगी

रांची: देश में कोयले की कमी को लेकर बयानबाजी जारी है। केंद्र सरकार कह रही है कि देश में कोयला की कोई कमी नही है। जबकि कुछ राज्यों ने कोयला के कमी के कारण राज्य में पावर की कटौती की चेतावनी दे दी है। वही दो दिन पहले मीडिया से दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने खुलासा में बताया कि”झज्जर और दादरी में 2 दिन का कोयला स्टॉक बचा है। NTPC में नही बढ़ा प्रोडक्शन तो पॉवर में कटौती की जाएगी।
CIL देश की कोयले की मांग को पूरा करेगी
इस मामले में माननीय कोयला मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने रांची में सीसीएल और बीसीसीएल के प्रदर्शन की समीक्षा की। इससे पहले आज उन्होंने सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र में अशोका ओसीपी और बछरा रेलवे साइडिंग का दौरा किया। साथ ही उन्होंने #CoalWarriors की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि CIL देश की कोयले की मांग को पूरा करेगी।
बता दे रांची में सीसीएल के अशोका ओसीपी में एक सरफेस माइनर ऑपरेशन जारी है। वहा उन्होंने अशोका खाद्दान के माइनिंग इंजीनियरों से बातचीत की और उचित आकार के कोयले की लदान पर जोर दिया।















