पेट्रोल डीजल के बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन, कहा -101 रुपये का तेल में 52 रुपये सरकार लेती है
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल- डीज़ल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज भी 84 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए गए है। दिल्ली में पेट्रोल- डीज़ल पर 80 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि मुंबई में 84 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगो की बजट पर इसका असर पड़ रहा है।
पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। बताया जा रहा है कि “पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियों में करीब 20% दाम बढ़े हैं और माल भी कम आ रहा है। महंगाई की वजह से बिक्री भी नहीं हो रही है।”
लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने के लिए मोर्चा खोल दी है। आज कांग्रेस पार्टी के राहुल गाँधी समेत अन्य नेता दिल्ली के विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वही तमिलनाडु में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई के कोयम्बेडु में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विजय चौक से राहुल गाँधी ने कहा “पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा
एक्साइज टैक्स के रूप में 52 रुपये सरकार के पास
वही कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।
डाका डालने का काम कर रही है सरकार
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं।