Big Bharat-Hindi News

किसान मुद्दे पर विदेशी हस्तियों के विरोध में उतरे देशी सितारे: जानिए इस पर सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?

किसान आंदोलन: किसान आंदोलन के समर्थन में  बुधवार को अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना के साथ  कई प्रमुख हस्तियां एवं कार्यकर्ता भी आ गए, जिससे उसके बाद विदेशी हस्तियों के विरोध में देसी सितारे सामने आ गए। दरअसल, कंगना रणौत, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत तमाम भारतीय हस्तियों ने विदेशी सितारों की दखलअंदाजी पर विरोध जताया।

ये भी पढ़े: कंगना रनौत के ट्वीट पर ट्विटर की बड़ी कार्रवाई: क्रिकेटर रोहित शर्मा के ट्वीट पर कंगना ने दिया था आपत्तिजनक बयान

वही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने तो यहां तक कह दिया कि देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं हो सकता। विदेशी ताकतें सिर्फ दर्शक बनी रहें, दखलंदाजी  न करें।

इस घटनाक्रम के बाद  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया। अपने ट्वीट में कहा, ‘कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को डिगा नहीं सकता है ! कोई भी दुष्प्रचार भारत को नई ऊंचाइयां छूने से रोक नहीं सकता है।

वहीं, ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली में धारा 153ए और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया। उन पर भड़काऊ ट्वीट करने का आरोप है।

बता दें कि देश में कृषि कानूनों के विरोध में 69 दिन से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस बीच अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना और सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया, जिसके बाद पूरे मामले में उबाल आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *