Big Bharat-Hindi News

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन की छत से लड़की ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर रूप से हुई घायल

नई दिल्ली: दिल्ली में अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से गुरुवार 14 अप्रैल को एक लड़की ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए छलांग लगा दी। लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। आनन फानन में लड़की को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है,जहां उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालाँकि वहां मौजूद CISF के जवानो ने कपडे के जरिये बचाने का प्रयास भी किया। बताया जा रहा है कि वो लड़की मूक- बधिर थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *