Big Bharat-Hindi News

केआरके (KRK) ने सलमान को दी चुनौती, जो सुशांत के साथ हुआ वो अब दोबारा बॉलीवुड में नहीं होने देंगे

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कमाल राशिद खान (KRK) के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राधे फिल्म के रेवियु के बाद से दोनों में काफी विवाद चल रहा है। हाल ही में अपने एक ट्वीट में KRK ने सलमान खान को चुनौती देते हुए कहा, ‘विवेक ओबरॉय, जॉन अब्राहम और अरिजीत सिंह बेचारे सीधे लड़के हैं, लेकिन इस बार गलत आदमी से पंगा लिया है’

KRK यही नहीं रुके। उन्होंने सलमान पर जुबानी हमला जारी रखा और लिखा, ‘जो सुशांत के साथ हुआ वो मैं अब दोबारा बॉलीवुड में नहीं होने दूंगा। और ना ही हम होने देंगे।  बॉलीवुड इनके बाप का नहीं है। अब इनकी झूठ की दुकान बंद होने का टाइम आ चुका है। ये कितने भी बड़े हो, लेकिन पब्लिक से ऊपर कोई नहीं है।’

यह भी पढ़े: KRK के खिलाफ सलमान ने किया मानहानि का मुकदमा, फिल्म रिवियु के दौरान निगेटिवटी फैलाने का आरोप

केआरके यही नहीं रुके. उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘बॉलीवुड से जुड़े 20 से अधिक लोगों ने मुझे अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, वे वो नहीं कर पाए, जो मैं कर रहा हूं। वो उसके (सलमान) साथ सीधे संघर्ष करने के लिए तैयार नहीं थे। वो उसे अपना दुश्मन बनाने से डरते थे। मैं आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं’

वही सलमान खान के तरफ से दद्दू कहे जाने पर  मानहानि का केस दर्ज करने पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है अगर किसी को अंकल या दादू कहने पर मानहानि का मामला होता है, तो फिर राहुल गांधी को सारे बीजेपी नेताओं पर मानहानि का मामला कर देना चाहिए, जो हमें पप्पू कहते हैं।

Also Watch

[yotuwp type=”videos” id=”QrCf81Te3l4″ ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *