Big Bharat-Hindi News

बिहार में भ्रष्टाचार पर घिरे मंत्री, राजद के बाद भाजपा के मंत्री पर लगे आरोप, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा अलर्ट मोड पर

पटना:- बिहार में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले देखने को मिलते हैं एक बार फिर बिहार में भ्रष्टाचार में तेजी आई है इस बार निशाने पर तेजस्वी यादव मदन मोहन झा और सरकार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद है।

कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं कांगेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत राजद-कांग्रेस के खिलाफ कुल 6 नेताओं के खिलाफ लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट नहीं देने का आरोप लगाया था, और इस मामले  मे कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस आरोप के बाद जदयू और भाजपा के नेता ने  तेजस्वी यादव पर विशेष रूप से हमला किया।

तारकिशोर प्रसाद पर लगे आरोप

वहीं तेजस्वी समेत समूचे लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गंभीर रहने वाली भाजपा और जदयू के नेता बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर लग रहे भ्रष्टचार के आरोप से सकते में हैं। तारकिशोर पर अपने रिश्तेदारों को आगे बढ़ाने का आरोप लगा है। इस आरोप के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के साथ नीतीश कुमार पर भी सीधा निशाना साधा है और उन्हें नींद से जागने की सलाह दे डाली है।

डिप्टी सीएम रेनू देवी ने बुलाई  बैठक  

वहीं भाजपा की ओर देखा जाए तो भाजपा नेत्री जी इस मुद्दे पर गंभीर नजर आ रही है भाजपा नेत्री और नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर बिहार भाजपा की शीर्ष पदाधिकारी और मंत्रियों की आपात बैठक आयोजित की गयी जिसमें डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद पर लग रहे आरोप की चर्चा की गयी। इस चर्चा में  विरोधी दलों द्वारा उठाये जा रहे सवालो का जवाब देने की रणनीति बनायी गयी।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता गण उपस्थित थे इस बैठक के बाद बाहर निकले डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद मीडिया के कैमरा से बचते नजर आए। वही तार किशोर प्रसाद जो कभी मीडिया के हर सवालों का जवाब देते हुए कभी भी नहीं कतराते थे। वहीं इस बैठक में शामिल अन्य मंत्री भी सवाल का जवाब देने से बचते रहे। पूछे जाने पर केवल उन्होंने बताया कि यह एक मंत्री गण की सामान्य बैठक थी।

पहले भी लगे आरोप

गौरतलब है कि तारकिशोर से पहले भाजपा कोटे की दूसरी डिप्टी सीएम रेणु देवी और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के रिश्तेदारों पर भी गंभीर आरोप लगे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस तारकिशोर प्रसाद को भाजपा ने सुशील मोदी की जगह डिप्टी सीएम बनाकर राज्य में पार्टी का चेहरा बनाने की कोशिश की थी। उसी चेहरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसे गंभीरता से ले रहा है। यही वजह है कि बिहार भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी सरकार में शामिल पार्टी से जुड़े मंत्री भी अलर्ट मोड में नजर आ रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *