Big Bharat-Hindi News

फिर से एक बार कंगना के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज, सिख समुदाय के ऊपर टिप्पणी करना पड़ा महंगा

मुंबई: अपने विवादित बयानों के लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री और पद्मश्री से सम्मानित कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कंगना रनौत पर खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गयी है।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। मंगलवार को मुंबई के खार में कंगना के घर के सामने सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। कंगना पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद अपने बयानों को लेकर लगातार विवाद में घिरी हुई हैं।

उनके कई बयानों के लिए अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इसमें एक और नया केस जुड़ गया है जो मुंबई में दर्ज करायी गयी है। मोदी सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तान आंदोलन से की थी।

यह भी पढ़े: कंगना ने अपनी आजादी वाले बयान को सही बताया, कंगना बोलीं- अगर गलत साबित हुई तो पद्मश्री लौटा दूंगी

दरअसल कंगना ने यह बयान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसके खिलाफ शिकायत की गई थी। इसी शिकायत पर दर्ज FIR में एक्ट्रेस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित आईपीसी की धारा 295 A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *