Big Bharat-Hindi News

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है और एक्टर की मौत को लेकर अफवाह न उड़े

मुंबई: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम   की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। लेकिन,  कूपर अस्पताल में ही सिद्धार्थ शुक्ला का शव रखा जाएगा और शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे उनके परिवार को सौंपा जाएगा। मुंबई पुलिस इस मामले में कल आधिकारिक बयान जारी कर सकती है।

आज कूपर अस्पताल में रहेगा शव

सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को आज कूपर अस्पताल में ही रखा जाएगा। कल सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा। जिसके बाद दिन में सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिद्धार्थ को आखिरी बार उनकी मां के साथ रात में वॉक करते देखा गया था। वह अपनी मां से बेहद करीब थे। उनकी मौत के बाद उनके सभी दोस्त उनकी मां के साथ मौजूद हैं।