अचानक बिहार के लाल लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स की इमरजेंसी में कराया गया भर्ती।

नई दिल्ली: इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें बुखार के साथ चक्कर आ रहा है। जांच के लिए उनका ब्लड का सेम्पल लिया गया है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है जिसे गंभीर माना जाए।
बता दे लालू पिछले तीन दिनों से बिहार में थे। बिहार में सीबीआई कोर्ट में उनकी पेशी थी। इसी दौरान वे राजद के कार्यालय में कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। जहा उन्होंने 6 टन के लालटेन का लोकार्पण किया। वही राबड़ी आवास के बाहर जीप चलाते हुए उनका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
यह भी पढ़े: सीएम नीतीश कुमार का एक और सख्त फैसला, सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालो की अब खैर नहीं
ऐसा पहली बार नहीं था इससे पहले अपनी पिछली बिहार यात्रा के दौरान भी लालू की तबीयत बिगड़ गई थी। अचानक बिहार का दौरा बीच में रद कर ठीक दिवाली से पहले उन्हें वापस दिल्ली आना पड़ा था। उस दौरान भी लालू ने दस दिनों के प्रवास में उपचुनाव में प्रचार भी किया था। साथ ही इन 10 दिनों में रोज दर्जनों लोगों से मुलाकात भी की था। इस कारण ही उनकी तबीयत फिर से नासाज होने की बात कही जा रही थी।