JEE Mains का रिजल्ट हुआ जारी, जे ई ई मेन – 2024 फाइनल में जीजीपीएस चास के छात्रों ने मारी बाजी

JEE Mains Result 2024 : जेईई मेन 2024 सेशन-2 का रिजल्ट जारी हो गया है। जे ई ई मेन – 2024 फाइनल में जीजीपीएस चास (बोकारो) के छात्रों ने बाजी मारी। जीजीपीएस चास के इतिहास में आज का दिन काफी गौरवपूर्ण रहा। आज दिनांक 25/04/24 दिन गुरुवार को जे ई ई मेन – 2024 फाइनल का परीक्षा फल घोषित हुआ। सुचना मिलने तक जीजीपीएस के 10 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जेईई मेंस परीक्षा में चयनित हुए।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
जिसमें विद्यालय के राहुल रंजन 96.43, मोनू कुमार 96.09, सुजल पाठक 95.25, मोनू कुमार- 2 92.56, नीतेश कुमार 90.25, अंजली कुमारी 90.36, नेहा कुमारी 88.58, शशांक 82.20, निखिल कुमार 80.03, विश्वजीत 78.84 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावक का नाम भी फक्र से ऊँचा किये। उम्मीद है कि यह और भी बच्चे की चयनित होने की संभावना है।
इस अवसर पर जी जी ई एस के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह जी ने चयनित विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा- “बच्चों की उपलब्धि से मन प्रसन्न होता है। बच्चे अपने अथक परिश्रम एवं दृढ संकल्प से सफलता प्राप्त करते हैं। हमारा संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के प्रति कटिबद्ध है।”
सफलता के लिए दी बधाई
विद्यालय के प्राचार्य श्री अभिषेक कुमारजी ने सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को देते हुए कहा- “बच्चों की उपलब्धि एवं सफलता अन्य बच्चों के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। भविष्य में भी छात्र इनसे प्रेरणा लेते हुए सफलता के शिखर तक पहुँचने का प्रयास करेंगे।” विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सलमान खान पर फायरिंग केस में मुंबई पुलिस पहुंची बिहार , शूटर विक्की गुप्ता के 5 करीबियों को उठाया
बता दे जेईई मेन में शामिल परीक्षार्थी अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2024 में कुल 9.24 कैंडिडेट शामिल हुए थे. जबकि जेईई मेन 2023 में 8.2 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इस बार जेईई मेन में 56 कैंडिडेट्स को परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है। जबकि पिछले साल 13 कैंडिडेट्स ने ही 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया था।