Big Bharat-Hindi News

जहानाबाद: प्रेम प्रसंग मामले में लड़की वालों ने लड़के के परिजनों को जमकर पीटा, मारपीट में कई घायल

जहानाबाद: जहानाबाद में प्रेम प्रसंग की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंजनी  गांव  के   युवक को लड़की को लेगकर भागना काफी भारी पड़ गया। गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पहुंचकर उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना नगर थाना क्षेत्र के अंजनी गांव की है। जानकारी के मुताबिक  अंजनी गांव के रहने वाले एक युवक का पटना के भूषण चक की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा की दोनों भागने के लिए मजबूर हो गए। मौका पाकड़ एक दिन   लड़का और लड़की अपनी घर से भाग गई।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के के घर वालों पर बार बार दबाब बनाने लगे । जिस पर  लड़के के  घर वाले अपने स्तर से दोनों प्रेमी युगल को वापस बुलाने की पहल कर ही रहे थे। इसी बीच लड़की के परिजन हथियार से लैस होकर अचानक लड़के के घर पहुंच गए और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे ।

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रगान के अपमान मामले में 11 भाजपा विधायकों के ख़िलाफ़ FIR

मारपीट की इस घटना में कई पुरुष एवं महिलाएं घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

पुलिस मामले के छानबीन में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *