Big Bharat-Hindi News

झारखण्ड: CRPF के एक जवान ने प्यार में आपा खोया, अपने ही प्रेमिका के 9 सदस्यों पर किया धारदार हथिया से हमला

गुमला: झारखण्ड के गुमला में CRPF के एक जवान द्वारा एक ही घर के नौ सदस्यों पर बुरी तरह से धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है की वह घर उसके प्रेमिका का था।  घटना बुधवार देर रात्रि की है।

दरअसल गुमला शहरी क्षेत्र से सटे चंदौली पुलिस लाइन के समीप सीआरपीएफ के एक जवान ने कथित प्रेमिका के घर में घुसकर 9 लोगों को भुजाली से मारकर बुरी तरह घायल  कर दिया।. जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के एक विवाहित जवान महेंद्र केरकेट्टा ने एक ही परिवार के 9 लोगो को भुजाली से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों में 20 वर्षीय कथित प्रेमिका रुबीना कुमारी, उसके पिता समेत परिवार के 7 सदस्य शामिल है।

रिम्स किया गया रेफर

इसके बाद तुरंत सभी को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए देर रात्रि सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अत्यंत गंभीर रूप से चार घायल रुबीना कुमारी, उसके पिता मनीष लोहरा, मां सुमरो देवी और बड़ी बहन रूबी देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक चारो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके पूरे शरीर मे भुजाली के जख्म है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीआरपीएफ के जवान महेंद्र सिमडेगा में पोस्टेड है।साथ ही वह विवाहित है।

घटना की वजह

जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी का नाम अंजू देवी है। इसके बावजूद CRPF जवान रुबीना कुमारी से पिछले पांच साल से एकतरफा प्यार करता था। कभी-कभी रुबीना उससे बात भी कर लिया करती थी। दोनो के बीच वीडियो कॉल में भी बात होने लगी थी।  मगर इस दौरान महेंद्र  रुबीना से वीडियो कॉल में बात करने के दौरान उसकी अश्लील तश्वीर बना लेता था।  साथ ही उसे अपने दोस्तों के बीच शेयर किया करता था। इसकी जानकारी होने के बाद रुबीना बात करना बंद कर दी थी  मगर जवान उसे जबरन बात करने के लिए प्रेरित करता था। इसके बावजूद वह उससे दूरी बनाए रख रही थी।

इसी बात पर गुस्से में अपना  आपा खोकर बुधवार को देर रात करीब 8 बजे वह रुबीना के पास पहुँचा। फिर विवाद करने लगा।  विवाद के दौरान ही वह अपने पास पकड़े भुजाली से एक एक कर रुबीना समेत परिवार के 9 लोगो पर हमला कर दिया। इस हमले में सभी घायल होकर चीखने चिल्लाने लगें।  तभी जवान वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *