धनबाद में रणधीर वर्मा चौक के पास एक अज्ञात वाहन जज को कुचल कर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

धनबाद: सुबह-सुबह टहलना धनबाद में रह रहे एक जज के लिए मौत का कारण बन गया । टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन उन्हें कुचल कर फरार हो गया। बताया जा रहा है यह घटना घटना रंधीर वर्मा चौक की है। दरअसल प्रतिदिन की तरह जज उत्तम आनंद अपने क्वार्टर से टहलने के लिए बाहर निकले थे। उसी दौरान रणधीर वर्मा चौक के पास एक अज्ञात ऑटो उन्हें कुचल कर चलता बना। लोगों को भनक तक नहीं लगी।
#Jharkhand #Bigbharat
धनबाद: सुबह-सुबह एक अज्ञात वाहन ने जज को कुचल दिया है। घटना रंधीर वर्मा चौक की है। यहां मजिस्ट्रेट क्वार्वटर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले धनबाद कोर्ट के ADG-2 उत्तम आनंद को कुचल दिया गया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। घटना सीसीटीवी में कैद। pic.twitter.com/L8AlwNPb8W— Big Bharat (@Big_Bharat) July 28, 2021
वही सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो चुकी है पुलिस सीसीटीवी के जरिए उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। बता दे की मजिस्ट्रेट क्वार्वटर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले धनबाद कोर्ट के ADG-2 उत्तम आनंद को कुचल दिया गया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है।