भाजपा नेता मनोज कुमार ठाकुर ने किया आर्थिक सहयोग

बोकारो: जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बेलडीह के भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय भोला नाथ ठाकुर के असमायिक निधन होने पर भाजपा युवा नेता मनोज कुमार ठाकुर ने सोमवार को उनके आवास में पहुंचकर आर्थिक सहयोग कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया साथ हर संभव मदद करने की बात कही।
यह भी पढ़े: अपर समाहर्ता ने अंचलाधिकारियों के साथ की बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने एवं अन्य विषयों पर हुई चर्चा
बतादे की बेलडीह स्थित 35 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय भोला नाथ ठाकुर पिछले एक वर्ष से शारीरिक रूप से बीमार चल रहे थे। इनके असमायिक निधन होने से उनकी पत्नी व दो बच्चों की परिवरिश पर विराम चिन्ह लग गया है। स्वर्गीय भोला नाथ ठाकुर अपने पीछे पत्नी समेत एक 11 वर्षीय लड़का व 7 वर्षीय लड़की को छोड़ गए जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वही स्व भोला नाथ ठाकुर की स्थिति बहुत ही दयनीय है।
मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगतपति सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, जितेंद्र सिंह, संजीव झा, सुधीर ठाकुर सहित सभी मौजूद रहे।