Big Bharat-Hindi News

बोकारो: हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने वाले मृतक के परिवार से मिले विधायक डॉ लंबोदर महतो

बोकारो:  गोमिया विधानसभा के झिरकी यादव टोला के दिनेश गोप हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से मृत्यु बीते 28 जुलाई को हो गई थी। घटना के संबंध में बताया जाता है की 28 वर्षीय दिनेश अपने मौसा स्वर्गीय बद्री गोप के यहां बोड़िया बस्ती खेती के कार्य से गया था। कथारा ग्रामीण बैंक के पीछे खेत में हल चलाकर मेढ़ पर खड़ा था, उसी दरमियान 33हजार का हाई वोल्टेज तार के गिरने से उसकी चपेट में आ गया।

वहां पर मौजूद अन्य किसान आनन-फानन में डीवीसी अस्पताल ले गए। अस्पताल चिकित्सा कर्मियों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं राजनीतिक दल के नेता अस्पताल पहुंच कर नौकरी एवं मुआवजे की मांग की। घटना की जानकारी मिलते हैं गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता करने की पहल की इस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष भरत यादव,बीडिओ मधु कुमारी, अस्पताल सीएमओ डॉक्टर बेनी एवं डीवीसी के अपर निदेशक नीरज सिन्हा सहित कई गणमान्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

वार्ता में संतोषजनक सहमति बनने के बाद करीब 10 घंटे के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने की अनुमति दी गई। विधायक ने मृतक के परिजनों के यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *