Big Bharat-Hindi News

कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने की ऑल्टो कार देने की घोषणा, जो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से चूक गये थे

राँची: टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के लिए इनाम की घोषणा करना अभी भी जारी है। राज्य सरकारें भी इसमें पीछे नहीं है।वही इसी कड़ी में भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरूवार ऑल्टो कार देने की घोषणा की है। सूचना के अनुसार कंपनी उन भारतीय खिलाड़ियों को ऑल्टो कार देगी जो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से चूक गये थे।

यह भी पढ़े : कंगना रनौत आई ट्रॉलर्स के निशाने पर, ट्रांसपेरेंट ब्रॉलेट पहनने पर हुई ट्रोल, फटी जींस पर दी थी ज्ञान

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक, पहलवान दीपक पूनिया और महिला हॉकी टीम रविवार को समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रही थी। महिला हॉकी टीम में झारखंड की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान भी शामिल थी। इन खिलाड़ियों को टाटा मोटर्स द्वारा ऑल्टो कार उपहार में दिया जाएगा।

वही झारखंड सरकार ने भी बुधवार को दोनों खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये, स्कूटी, लैपटॉप स्मार्टफोन और जमीन देकर सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *