धनबाद जज हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, झारखंड सरकार से एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
धनबाद: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को धनबाद में कथित रूप से कुचले गए एक न्यायाधीश के ‘दुखद निधन’ पर स्वत: संज्ञान लिया और घटना की जांच पर झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी से एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट मांगी।
प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय जांच की निगरानी करता रहेगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह देश भर में न्यायिक अधिकारियों और कानूनी बिरादरी पर हमलों का स्वत: संज्ञान ले रही है।
#Jharkhand #Bigbharat
धनबाद: सुबह-सुबह एक अज्ञात वाहन ने जज को कुचल दिया है। घटना रंधीर वर्मा चौक की है। यहां मजिस्ट्रेट क्वार्वटर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले धनबाद कोर्ट के ADG-2 उत्तम आनंद को कुचल दिया गया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। घटना सीसीटीवी में कैद। pic.twitter.com/L8AlwNPb8W— Big Bharat (@Big_Bharat) July 28, 2021
न्यायमूर्ति सूर्यकांत की एकल पीठ ने सभी राज्यों को नोटिस जारी किया और विशेष रूप से अगले सप्ताह मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड के महाधिवक्ता की उपस्थिति की मांग की। बता दे शीर्ष अदालत ने गुरुवार को कहा था कि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायिक अधिकारी की कथित हत्या से संबंधित मामले को पहले ही उठा चुके हैं।
बता दे की धनबाद अदालत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश -8 उत्तम आनंद बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, उसी दौरान सदर थाना क्षेत्र में जिला अदालत के पास रणधीर वर्मा चौक पर एक ऑटो-रिक्शा ने उनकी हत्या कर दी। जिसकी फुटेज CCTV में कैद हो गई