Big Bharat-Hindi News

झारखण्ड में पहुंचा Cyclone Yass : राज्य में हो रही तूफानी हवाओ के साथ तेज बारिस

राँची :  पुरे देश में यास तूफ़ान का असर देखा जा रहा है। वही चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yass) बुधवार रात झारखण्ड की सिमा में भी प्रवेश कर गया है। बताया जा रहा है की 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश  के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के कारण गुरुवार दोपहर तक तूफान के चलते कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

यास चक्रवात के कारण  राज्य में  अगले 24 घंटे तक अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगो को घरों में ही रहने को कहा गया है। साथ ही, कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो के अलावा खूंटी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगातार चल रहा है।

यह भी पढ़े: व्हाट्सअप ने सरकार के खिलाफ दायर किया मुकदमा: कंपनी ने इस नए नियम से प्राइवेसी ख़त्म होने का दिया हवाला

अब तक लगभग  तक दस हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है। इसी संबंध में झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डा. अमिताभ कौशल ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे तक झारखंड की सीमा में प्रवेश कर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *