Big Bharat-Hindi News

झारखंड में बनीं भोजपुरी फिल्म ‘हम सूर्यवंशम हैं’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, फर्स्ट लुक हुआ वायरल

बोकारो : भोजपुरी फिल्म ‘हम सूर्यवंशम हैं’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो चुका है। फिल्म रूद्रा केआर फिल्म्स के बैनर तले निर्माण किया गया है। बता दे फिल्‍म की शूटिंग झारखंड के बोकारो में की गई है। इसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशक श्रीकुमार पांडेय ने बताया कि फर्स्ट लुक के रिलीज होने बाद जल्दी ही ट्रेलर और फिल्म भी रिलीज किये जाएंगे।

फिल्म का ट्रेलर और गाने प्रिया वीडियो से जारी किए जायेंगे। इसके बाद फिल्म रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्माता श्रीकुमार पांडेय व रामकुमार सिंह माराफारी बोकारो के ही रहने वालें हैं। कुमार पांडेय ने इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन  कि‍या है। इस फिल्म के सह निर्माता मशकूर सिद्दकी है और कलाकार में रवि शंकर मिश्रा, प्रियंका महाराज, अंजना सिंह, शंकर तरंग, शोएब राजा, रोशनी सिंह, जय तिलक, सहायक कलाकार शशि भूषण गिरी, नवल कपूर, राजेश सिंह, मेहबूब आलम, अनामिका सिंह, सुमन मिश्रा, देवानंद सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार, बादल ठाकुर, समीर अली, मशकूर सिद्दकी, श्रीकुमार पाण्डेय एवं उमेश सिंह हैं।

फिल्‍म के गीतों को उदित नारायण, इंदु सोनाली, खुशबू जैन, अलका झा, अरविंद ओझा, प्रियंका सिंह, बबलू बिहारी गुप्ता, अनुज तिवारी, सुनील झा ने अपनी आवाज दी है। गीतकार मुन्ना दुबे, अनामिका सिंह, साकिर सोखिया हैं। संगीतकार सुनील झा, कल्याण सिन्हा हैं।

एक्शन डायरेक्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर एंथोनी, सहायक निर्देशक समीर अली, आर्यन पांडेय, अनीश चन्द्र रेनू, बबलू बिहारी, लाइट तकनीक निर्देशक दया शंकर झा, प्रोडक्शन इंचार्ज, सोहेब राजा, साकिर, कार्यकारी निर्माता रवि मिश्रा, प्रेम पाठक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *