Big Bharat-Hindi News

झारखण्ड में भारत बंद का दिख रहा है व्यापक असर, सुरक्षा के किये गए पुख्ता इंतजाम

रांची: काले कृषि कानून के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। झारखंड में भारत बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। बता दे झारखंड में सत्ताधारी दल जेएमएम,काग्रेस एवं वामपंथी दलों समेत अन्य राजनीतिक पार्टियो ने बंद का समर्थन किया है। सत्ताधारी दल द्वारा बंद का समर्थन करने की वजह से इस बंद का असर झारखंड के कई इलाकों में सुबह से ही देखा जा रहा है।

बसों का परिचालन किया गया बंद

राज्य में बंद को लेकर राजधानी रांची के बस डिपो और रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गयें हैं। रांची बस स्टैंड से बिहार जाने वाली सभी बसों के परिचालन को रोक दिया गया है। वहीं राजधानी से हजारीबाग, कोडरमा, टाटा, गुमला, चाईबासा, चक्रधरपुर सहित अन्य जिलों में जाने वाले बसों का भी परिचालन बंद कर दिया गया है।

रांची के बस डिपो की तस्वीर 

बंद को देखते हुए बस डिपो में भी यात्रियों का भीड़ कम देखी जी रही है। पटना से आने वाली यात्री बस सहित कई गाडियां जाम में फंस गयी है। स्कूल वाहन तक जाम में फंस गई है। आम लोगो एवं छात्रो को परेशान हो रही है।

सिमडेगा से भारत बंद की तस्वीर 

भारत बंद का सिमडेगा में व्यापक असर है। महागठबंधन के नेता सडकों पर उतर कर जाम कर दिया है। जिससे सडक के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केशरी की अगुवाई में कार्यकर्ता बीरू में सडकों पर उतर चक्का जाम कर दी है।

देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री संजय मुन्नम जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलावासियों के सहयोग से भारत बंद के समर्थन में उतरे।

देवघर जिला कांग्रेस कमिटी

इसके साथ ही राज्य के चाईबासा, एवं बेरमों समेत अन्य जिलों में भी किसान नेता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर भारत बंद का समर्थन करते हुए तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *