Big Bharat-Hindi News

झारखंड: महिला से किस मांगने पर प्रिंसिपल को किया गया सस्पेंड

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल मनोज सिन्हा को किस मांगने पर  सस्पेंड कर दिया गया है। प्रिंसिपल पर  छात्रा के साथ गंदी बात और किस मांगने का आरोप है। जिसका  ऑडियो और वीडियो दोनों सामने आया है जिसके बाद  ये कार्रवाई हुई है। इस मामले में डीएवी प्रशासन ने हाई लेवल कमिटी भी बनाई है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।

दरअसल बिहार के जमुई जिले के रहने वाले प्रिंसिपल  महिला नर्सिंग स्टाफ को बी पी चेक करने के बहाने अपने चैंबर में बुलाकर किस मांगता था। इसको लेकर महिला ने दो साल के हैरेसमेंट के बाद प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि प्रिंसिपल उसे अश्लील वीडियो और मैसेज वॉट्सऐप पर भेजता है और चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकत करता है।

यह भी पढ़े: पंजाब के CM भगवंत मान ने  स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में किया बर्खास्त, इस फैसले पर अरविन्द केजरीवाल ने कहा…..

पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर

वही 16 पेज के वॉट्सऐप मैसेज में  होटल में आने से मना करने पर प्रिंसिपल महिला को नौकरी से बाहर निकले की धमकी देता है। प्रिंसिपल ये भी कह रहा है कि मैं वीडियो कॉल कर रहा हूं और तुम अवॉइड कर रही हो। पीड़िता ने रांची के अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई एफआईआर में भी इस वॉट्सऐप चैट का जिक्र किया गया है।

पहले भी शिकायत मिलने पर हुआ ट्रांसफर

डीएवी ग्रुप के पुराने कर्मी का कहना है  कि सिन्हा ने अपना करियर रामगढ़ जिले के गिद्दी इलाके के डीएवी से शुरू किया था। वहां भी इनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगे, लेकिन वहां से इनका दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया। प्रिंसिपल अपने खिलाफ आवाज उठाने वाले कर्मियों की तनख्वाह तक काट लेते थे। सिन्हा के खिलाफ जब पीड़िता ने आवाज उठाई तो उसे स्कूल के गेट पर ड्यूटी दे दी गई।

बता दे मनोज सिन्हा 3 जनवरी, 2018 को  डीएवी कपिलदेव कडरू के प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण किया था। वे झारखंड जोन एफ का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी है। इस जोन में झारखण्ड के 10 स्कूल आते है। 1992 में डीएवी में टीचर के रूप में जॉइन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *