धनबाद में मछुआरे को मिला अद्भुत जीव, मछुआरे ने देखा तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई
धनबाद: धनबाद के गोविंदपुर से हैरत अंगेज खबर सामने आ रही हैं। दरअसल मछली पकड़ने वाले जाल में के एक अद्भुत जीव आकर फस गई है । जिसे लोग देखकर हैरत में पड़ गए। बताया जा रहा है वह जीव हम मुंह मगरमच्छ की तरह है और धर मछली की तरह है।
बता दे पूरा मामला गोविंदपुर प्रखंड के अमरपुर पंचायत के अमलाटाॅंड़ गांव की है। रविवार की सुबह गांव के लोग हर दिन की तरह मछली पकड़ रहे थे। इसके लिए जोरिया ने जाल बिछाया गया था। स्थानीय लोगों की माने तो जाल में एक बड़ी मछली आ गई। जाल काफी हिलने लगी। इसके बाद मछुआरे ने जाल को खींचकर बाहर निकाला। लेकिन जाल में जो मछली मछुआरे ने देखा उससे सबकी आंखें फटी की फटी रह गई।
जाल को बाहर निकाला गया तो लोगो ने देखा जाल में फंसा जीव का शरीर पूरी तरह से मगरमच्छ की तरह है, जबकि इसका घर मछली की तरह है। लोगों ने जब लकड़ी का टुकड़ा उसके जबड़े में डाला तो 1 मिनट में ही उसके परखच्चे उड़ गए। मिनट के अंदर लकड़ी या किसी भी ठोस पदार्थ को यह मछली अपने जबड़े से काट दे रही हैं। ऐसे में लोग डर रहे हैं हैं कि कहीं यह जख्मी न कर दे।
मछली जैसी दिखने वाली इस जीव को देखने के लिए आसपास के लोग उमड़ पड़े हैं। बताया जाता है कि इसकी चर्चा आसपास होने लगी है। यही वजह है कि हर जगह से लोग इसे आकर देख रहे हैं। फिलहाल मछली मछुआरे के पास ही है। मछली मारने वाले लोगों का कहना है ऐसी मछली उन्होंने पहले कभी नहीं देखी है। नहीं इसके बारे में कहीं और सुना भी है। हालांकि अब इस मछली के बारे में संबंधित विभाग ही कुछ बता सकता है। फिलहाल मामला काफी चर्चा में है।