Jitan Ram Manjhi तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Jitan Ram Manjhi तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे है वहां वे अमित शाह और एनडीए के नेताओं से ही नहीं मिलेंगे बल्कि राहुल गांधी और मायावती से भी मिलेंगे।
पटना: नीतीश सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा करने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी अपने बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन के साथ तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान मांझी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जरूरी नहीं है कि वे सिर्फ एनडीए के नेताओं से ही मिलेंगे बल्कि राहुल गांधी और मायावती समेत अन्य नेताओं से भी मिल सकते हैं।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
तीन दिवसीय दौरे के बाद ही स्थिति स्पष्ट
दरअसल जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के मंत्रिपद स्थिपा के बाद पार्टी ने 19 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद मांझी अपने बेटे संतोष सुमन के साथ राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल को सरकार से समर्थन वापसी का पत्र सौप दिया था। इसके बाद वे देर शाम बेटे के साथ दिल्ली कूच कर गए। दिल्ली में वें केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। अब उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा फिलहाल इस पर स्पष्ट नहीं हो पाया है। तीन दिवसीय दौरे के बाद ही जीतन राम मांझी गठबंधन के बारे में ऐलान कर सकते है।
जीतन राम मांझी महागठबंधन से हुए अलग, Cm नितीश ने कहा- ” ठीक हुआ वे अलग हो गए, BJP से मिले हुए है
हालांकि राज्यपाल से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने कहा था कि दिल्ली में वे केवल अमित शाह और एनडीए के नेताओं से ही नहीं मिलेंगे बल्कि राहुल गांधी और मायावती से भी मिलेंगे। मांझी ने कहा था कि दिल्ली में वे सभी नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे, कोई जरूरी नहीं है कि सिर्फ एनडीए के ही नेताओं से मिलें।
वही मांझी के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि कही विपक्षी दलो के बैठक से पहले राहुल गाँधी से मुलाकात बाद नीतीश का खेल न बिगड़ जाए ।















