कंगना रनौत को CISF जवान ने मारा थप्पड़, प्रदर्शनकारी किसानो को खालिस्तानी कहने पर आहत थी

कंगना रनौत को CISF महिला जवान ने मारा थप्पड़, महिला जवान प्रदर्शनकारी किसानो को खालिस्तानी कहने पर आहत थी।
चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा। जिसके बाद कंगना रनोट ने इस मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
दरअसल बताया जा रहा है कि महिला जवान कंगना द्वारा प्रदर्शनकारी किसानो को खालिस्तानी कहने पर आहत थी। जब कंगना रनोट एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से निकल रही थीं, तब महिला जवान ने उन पर हाथ उठाया है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।
कंगना रनोट चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तार एयरलाइन्स की फ्लाइट UK707 से दिल्ली के लिए निकल रही थीं, तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान उनकी महिला जवान से कहासुनी हो गई थी।
ये घटना गुरुवार दोपहर साढे 3 बजे की है। कंगना रनोट ने इस मामले शिकायत भी दर्ज करवाई है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी। फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी ने कुलविंदर को कमांडेंट कमरे में बैठाकर रखा है। वहीं कंगना दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।