Big Bharat-Hindi News

KGF-2 Review: पहले ही दिन फैंस ने बताया ‘केजीएफ 2’ को ब्लॉकबस्टर, फैंस खुद को फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

मनोरंजन: साल 2018 में सिनेमाघरों में ‘केजीएफ चैप्टर 1 में कन्नड़ स्टार यश की अदाकरारी ने फैंस को बेहद प्रभावित किया था। लगभग 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि उस दौरान कई दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे।

वही  दूसरे पार्ट यानी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 14 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे था। हालांकि कई लोगों ने फिल्म देख ली है और खुद को यश की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। यहाँ तक की  कुछ देर पहले तक ट्विटर पर यश बॉस ट्रेंड हो रहा था। बताया जा रहा  है की इस फिल्म में दस ऐसे मोमेंट है जहां आप ताली बजाने के लिए मजबूर हो जाएंगे ।

फैंस ने बताया ‘केजीएफ 2’ को ब्लॉकबस्टर

यश (Yash) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की ऑनस्क्रीन भिडंत देखने के बाद फैंस खुद को फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। ट्विटर पर लगातार फैंस द्वारा ट्वीट्स की बौछार हो रही है। एक यूजर ने केजीएफ 2 (KGF 2) को अंतर्राष्ट्रीय स्टैण्डर्ड  का बता दिया। फिल्म का डायरेक्शन , स्क्रीनप्ले, डायलॉग स्क्रिप्ट हो सब अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है। वर्ल्ड क्लास विसुअल है।  वही एक यूजर ने फिल्म की प्रशंसा  करते हुए लिखा, ‘केजीएफ 2 (KGF 2) को देखने एक बाद मजा आ गया। दूसरी बार भी फिल्म बेहद पसंद आई। इससे अच्छी फिल्म हो ही नहीं सकती।’

इसके अलावा कुछ यूजर ने अपने ट्वीट में फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील की जमकर तारीफ की है। दर्शक यश की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस सबको को पीछे छोड़ देगी। फैंस ने  फिल्म को 4.7 स्टार का रिव्यू तक दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *