किरण ऑटोमोबाइल्स के निर्देशक रिंकू यादव ने छठ पूजा सामग्री का किया वितरण,

किरण ऑटोमोबाइल्स के निर्देशक द्वारा श्री श्री छठ पूजा सामग्री वितरण समारोह का आयोजन पटना सीटी के टेढ़ी घाट, में हुआ ।, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छठ व्रतियों के बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के पुत्र रिंकू यादव ने छठ सामग्री का वितरण किया।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
किरण ऑटोमोबाइल्स के निर्देशक रिंकू यादव हर साल छठ पूजा के उपलक्ष्य में पूजन अनुष्ठान के आवश्यक सामग्री छठ व्रत करने वालों के बीच बंटवाते हैं। छठ पूजा के प्रति इनकी असीम विश्वास हर साल देखा जाता रहा है। छठ की इस महान त्यौहार पर किरण ऑटोमोबाइल्स में भी बड़ी संख्या में लोगों की तादाद रहती हैं, जिसमे फल, कालसूप और तमाम सामग्री प्राप्त करते हैं। इस मौके पर सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सारण: पिंटू कुमार होंगे कोपा थाना क्षेत्र के नए थाना प्रभारी,
वही हमारे संपादक कुमार रवि से बात करते हुए रिंकू यादव ने कहा कि आयोजन समिति को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद देता हु, तथा सभी सदस्यों का छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
रिपोर्ट:रवि सिंह