Big Bharat-Hindi News

KRK को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, 2020 के विवादित ट्वीट का मामला

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक (KRK) कमाल राशिद खान अक्सर विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहते है। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पक्ष को रखने के लिए ट्रोल किए जाते हैं। लेकिन इस बार उनका ट्वीट उन्ही पर भारी पड़ गया। मलाड पुलिस ने एयरपोर्ट से ही कमाल (KRK) को डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसके बाद  उन्हें आज मंगलवार 30 अगस्त को बोरीवली कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

Big  Bharat  को ट्विटर को फॉलो करे

सूत्रों  के मुताबिक, गिरफ्तारी की वजह उनका दो साल पुराना ट्वीट बताया जा रहा है।  जिसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। साल 2020 में उन्होंने एक विवादित ट्वीट किया था। जिसकी वजह से वो अब कानूनी पचड़े में पड़ते नजर आ रहे हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को ठेस पहुंचाने वाले विवादित ट्वीट किए हैं। जिसको लेकर  युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने केआरके पर धर्म के खिलाफ ट्वीट करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी।

ऋतिक रौशन के Zomato के विज्ञापन पर बवाल, पुजारियों ने रितिक रोशन और जोमैटो से माफी मांगने को कहा।

ऋषि कपूर और इरफान खान पर की थी टिप्पणी

केआरके ने  दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ टिप्पणी की  थी। जिसको लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्हें आईपीसी की धारा 153A, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *