Big Bharat-Hindi News

बोकारो में आई टी आई – जैनामोड़ फोरलेन पर सड़क हादसे में मजदूर की मौत…  पिकअप वैन और ट्रैक्टर के बीच हुई थी जोरदार  टक्कर

बोकारो: झारखण्ड के बोकारो जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। इस भयानक दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन और ट्रेक्टर में जोरदार टक्कर होने से इतनी बड़ी घटना हुई। वही इस घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने आई टी आई – जैनामोड़ फोरलेन को जाम कर दिया।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर से लदी पिकअप वैन अपने आगे जा रही  ट्रेक्टर को जोरदार टक्कर मारी जिससे ट्रेक्टर अनबैलेंस हो गया और सामने से आ  रही दो पहिया वाहन को टक्कर मारी और दो पहिया पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक  की पहचान जोगीडीह निवासी मिहिर के रूप में  हुई। वही ट्रेक्टर चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। 

पहलगाम हमले पर विवादित पोस्ट में  बोकारो  का एक युवक गिरफ्तार, आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद.

इस घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और चास तेलीडीह मार्ग को आक्रोशित लोगो ने पूरी तरह से जाम कर दिया। बाद में करीब 6 घंटे जामे रहने के बाद सांसद ढुल्लू महतो के आश्वासन पर जाम को समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *